Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा ने मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध पदर्शन

,

भाजपा ने मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध पदर्शन

ओबीसी मोर्चा राष्ट्र नेतृत्व के आह्वान पर

खेतड़ी(विजेन्द्र शर्मा) बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा राष्ट्र नेतृत्व के आह्वान पर पंजाब दौरे के दौरान देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ पंजाब कांग्रेस सरकार द्वारा जो चूक की गयी उसके विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत आज भाजपा ओबीसी मोर्चा झुंझुनू द्वारा मोर्चा जिलाध्यक्ष एडवोकेट जयदीप फागना के नेतृत्व में जिले भर में पंजाब सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किए गए उसी के तहत बबाई ग्रामीण मंडल में मोर्चा जिलाध्यक्ष जयदीप फागना के नेतृत्व में मानव श्रंखला बनाकर पंजाब सरकार के ख़िलाफ़ विरोध कर पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की माँग की गई। इस मौक़े पर मोर्चा मंडल अध्यक्ष रतन कुमावत , जिला मंत्री अजय भार्गव , जिला आइटी सह संयोजक पवन जाँगिड़ , भाजपा मण्डल अध्यक्ष राकेश सोनी , राकेश लाम्बा हरड़िया ,सुरेश कुमावत,संजय चौहान, सुरेश खटाना, जीवन सैनी,दौलत कुमावत , मनीष सवतिया,प्रभुदयाल जाँगिड़,अशोक खटाना,लकी कुमावत, रवि भार्गव,गोपाल टेलर, सुनील इंदोरिया ,धर्मपाल गुर्जर, सरजीत, कैलाश खटाना, जगन्नाथ , बनवारी सैनी, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur