Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी.जोशी 14 जून को रहेगें झुंझुनू जिले के दौर पर

,

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी.जोशी 14 जून को रहेगें झुंझुनू जिले के दौर पर

झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सी. पी. जोशी 14 जून को एक दिवसीय दौरे पर झुंझुनू आयेगें। उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सी. पी. जोशी दोपहर एक बजे गाडिया टाउन हॉल में आयोजित होने वाले झुंझुनू विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेगें तथा तत्पश्चात जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। मावंडिया ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष मनोनयन के बाद पहली बार झुंझुनू पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा।प्रदेशाध्यक्ष के दौरे की पूर्व तैयारियों को लेकर होटल सन साईन में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी प्रकार के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, सांसद नरेन्द्र कुमार, विधायक सुभाष पूनिया,जिला महामंत्री सरजीत चौधरी,जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र भाम्बू ,सुनील लाम्बा, राकेश शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, विशम्बर पूनिया,विनोद झाझडिया, बगड चेयरमैन गोविन्द सिंह राठौड, बबलू चौधरी,राजीव चौधरी, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भादरमल स्वामी, कुलोद मण्डल अध्यक्ष सतीश खीचड, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माँठ, एस. टी. मोर्चा जिलाध्यक्ष दलीप मीणा, ओ.बी.सी. मोर्चा उपाध्यक्ष मोनिका चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur