Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ एव प्रदेश प्रभारी अग्रवाल 24 को झुझुनू में

,

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ एव प्रदेश प्रभारी अग्रवाल 24 को झुझुनू में

तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

झुझुनू, आगामी 24 अगस्त को नियुक्ति के बाद प्रथम बार झुझुनूँ प्रवास पर आ रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एव भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल के स्वागत एव होने वाली बैठकों की तैयारियों को लेकर भाजपा की एक बैठक स्थानीय बगड़ रोड़ स्थित भाजपा ज़िला कार्यालय राजघराना रिजोर्ट में ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें मुख्य आतिथ्य प्रदेश महामंत्री एव पूर्व सांसद संतोष अहलावत का रहा ।जानकारी देते हुए भाजपा ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने बताया कि आगामी 24 अगस्त शनिवार को प्रातः 11 बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश संगठन प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल, प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ताई,सामाजिक न्याय एव अधिकारिता मंत्री राजस्थान सरकार व झुझुनू ज़िला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत,खाद्य सुरक्षा मंत्री राजस्थान सरकार सुमित गोदारा, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिह बगड़ी, धोध विधायक गोरधन वर्मा तथा संभाग सह प्रभारी ओमप्रकाश बढ़ाना बतौर अतिथि झुझुनू प्रवास पर पहुँचेंगे। झुझुनू के नवलगढ़ बॉर्डर से लेकर बैठक स्थल भाजपा ज़िला कार्यालय के मध्य अनेक जगह जनप्रतिनिधियों, संगठन के ज़िला, मोर्चा ,मण्डल व प्रकोष्ठों द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया जावेगा।प्रवास के दौरान प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एव प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल आगामी विधानसभा उप चुनाव को लेकर संगठन की चार बैठके लेंगे। आयोजित बैठकों की तैयारियों को लेकर ज़िला कार्यालय में हुई तैयारी बैठक में प्रदेश महामंत्री श्रीमती संतोष अहलावत एव भाजपा ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने झुझुनू विधानसभा के पाँचों मंडलों में प्रभारी लगाए हैं जो बैठक में अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी को झुझुनू शहर मंडल, झुझुनूँ विधानसभा प्रत्याशी रहे निशित बबलू चौधरी को सुलताना मंडल, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पुनिया को बगड़ मण्डल, ज़िला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांभू को झुझुनू ग्रामीण मण्डल एव पूर्व ज़िला महामंत्री राजेश बाबल को कुलोद मंडल का प्रभारी लगाया है।बैठक में प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी,राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पुनिया, भाजपा नेता बबलू चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा लोटिया, ज़िला महामंत्री सरजीत चौधरी, ज़िला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांभू, प्यारेलाल ढुकिया, नगर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, सोशियल मीडिया ज़िला संयोजक चन्द्र प्रकाश शुक्ला, पूर्व ज़िला महामंत्री राजेश बाबल, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष जय सिह माँठ, पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष कुलदीप सिह कालिपाहाड़ी, पूर्व ज़िला मंत्री संजय मोरवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्राज सैनी, रजनीश चनाना, नगर महामंत्री रवि लम्बा, नगर उपाध्यक्ष ललित जोशी, विकास पुरोहित,सत्यनारायण हलकारा,जय प्रकाश चौधरी,चनाना सरपंच चरण सिह , राजपाल भाटीबाड सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur