Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह का किया भव्य स्वागत

,

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह का किया भव्य स्वागत

राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया व मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में

झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर शनिवार दोपहर 2:30 पर बड़े लवादमे के साथ झुंझुनू पधारे प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया व मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष पुनिया ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। प्रदेश प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह प्रदेश कार्यसमिति में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली से जेजेटी विश्वविद्यालय पधारे उनका झुंझुनू अग्रसेन सर्किल पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया व मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में सफेद दुपट्टा पर पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर गंगापुर सिटी विधायक मानसिंह गुर्जर, कुबेर सिंह शेखावत, जिला महामंत्री सरजीत चौधरी,मंडल प्रभारी अरूणा सिहाग, सावित्री सैनी, एडवोकेट हनुमान सिंह महला,बुधराम सैनी, विजेंद्र हटवाल, ललित जोशी , पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, जगदीश गोस्वामी, ओम सिंह राजपुरोहित, मनोज कुमावत, मनोज कुंडलवाल, कुलदीप पुनिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला, दुपट्टा व साफा पहनाकर प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur