Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बाबा बालकनाथ कल आएंगे झुंझुनू

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बाबा बालकनाथ कल आएंगे झुंझुनू

प्रदेश उपाध्यक्ष बाबा बालकनाथ व प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला करेंगे प्रेस वार्ता

झुंझुनू, भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर आगामी 4 सितंबर को परमवीर पीरू सिह सर्किल स्थित रेस्टोरेंट सभागार में सायं 4 बजे एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबा बालक नाथ, प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला व ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी पत्रकारों से वार्ता करेंगे।जानकारी देते हुए भाजपा ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने बताया कि भाजपा के सबसे बड़े अभियान सदस्यता अभियान को ज़िले के घर घर तक पहुँचाने के लिए विभिन्न बैठके व आयोजन किए जाएँगे जिसके अंतर्गत आगामी 4 सितंबर को प्रेस वार्ता रखी गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur