Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा ने प्रदेश व्यापी अराजकता का आरोप लगाते हुए सौंपा ज्ञापन

,

भाजपा ने प्रदेश व्यापी अराजकता का आरोप लगाते हुए सौंपा ज्ञापन

शहीद स्मारक झुंझुनू पर प्रदर्शन

झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र भाम्बू ने आज शहीद स्मारक झुंझुनू पर कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति के कारण प्रदेश में उत्पन्न हुए शांति व अत्याचार के खिलाफ आयोजित धरने प्रदर्शन में भाग लिया तथा जिला कलेक्टर झुंझुनू को इस प्रदेश व्यापी अराजकता पर अंकुश लगाने हेतु ज्ञापन दिया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में हुए धरना प्रदर्शन में सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, महिला जिला अध्यक्ष सरोज श्योराण , योगेंद्र मिश्रा , युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, पूर्व प्रधान सुशीला सीगड़ा ,नीता यादव ,अरुणा सिहाग , जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा , कृष्ण कुमार जानू, प्यारेलाल ढूकिया , सुनिल सुल्ताना, राकेश शर्मा बगड़, महेंद्र सोनी, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष बहादुर मल स्वामी, रामनिरंजन पुरोहित, उमाशंकर महमिया , महेश बसावतिया , रामनिवास कुमावत , रवि लाम्बा , ख्यालीराम कुमावत , महावीर ढाका , दिलीप सैनी , मामचंद , सुरेंद्र मेघवाल , ममता शर्मा , रेखा जेवरिया, सुनीता स्वामी, राजेश दहिया, दिलीप मीणा, चंद्रप्रकाश शुक्ला, अभिलेख धनकड़, प्यारेलाल बेनीवाल सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के जिले भर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur