Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस

,

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस

शहीद परमवीर पीरू सिंह स्मारक से कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक तक

झुंझुनू, भारत पाकिस्तान बँटवारे के समय जिन लोगों ने यातनाएँ झेली ओर अपने प्राणो की आहुति दी उनकी याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहीद परमवीर पीरू सिंह स्मारक से कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक तक मौन जुलूस निकाला गया, जिसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगे व पट्टी पर लिखें विभाजन के स्लोगन को लेकर मूल रूप से कतार में जुलूस निकालकर यह संदेश दिया कि अखंड भारत शब्द में राष्ट्र के सभी मूल मूल्य और एक अभिन्न संस्कृति शामिल है। अखंड भारत न केवल एक विचार है, बल्कि एक सुविचारित निर्धारित लक्ष्य भी है। जो लोग विचार करते हैं कि विभाजन एक अटल स्तंभ है, वे पथभ्रष्ट और भ्रम में हैं। इस प्रकार के विचार केवल मातृभूमि के प्रति कट्टर प्रेम की कमी का प्रतिबिंब है। यह स्वतंत्रता तब तक अधूरी मानी जाएगी जब तक भारत भूमि की अखंडता को पूर्ण नहीं बनाया जाएगा। यह राष्ट्र अविभाजित है और इसे कभी भी खंडित नहीं किया जा सकता है। हर राष्ट्र की एक आध्यात्मिक नियति है और भारत की नियति सदैव अखंड होने की है । हम अधिग्रहित स्वतंत्रता को मजबूत करें और अखंड भारत बनाने का संकल्प लें। जिलाध्यक्ष मावंडिया की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर नमन कर मौन जुलूस को विश्राम दिया। इस मौके पर नगर मण्डल अध्यक्ष एवं ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा, भाजपा जिला मंत्री महेंद्र चंदवा ,नगर महामंत्री रवि लंबा, विजेंद्र हटवाल ,नगर उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी, रामनिवास सैनी, नगर मंत्री ललित जोशी ,जगदीश गोस्वामी, अरुणा सिहाग, ममता शर्मा ,मंजू चौहान ,भाजपा नेत्री सुधा पंवार , आईटी प्रमुख मनीष सैनी , संपत सिंह तवर, पूर्व जिला अध्यक्ष असगर अली पहाड़ियान, एडवोकेट हनुमान सिंह महला, संजय भार्गव, एससी मोर्चा जिला महामंत्री विजय चावला, उपाध्यक्ष शंभू दयाल नेहरा, सुमेर कड़वासरा, खलील सिलावट, पवन हिसारिया, श्री राम सैनी, देवकीनंदन वर्मा, सौरभ सोनी सुभाष सैनी मावंडिया, उस्मान गनी लादूसरिया , रवींद्र सिंह चौहान सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur