Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने निकाली तिरंगा रैली

,

हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने निकाली तिरंगा रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर

झुंझुनू, आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया एवं नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला मुख्यालय स्थित गांधी चौक से शहर के मुख्य बाजार छावनी बाजार, जोशी गट्टा ,कपड़ा बाजार, सफेदी माता मंदिर, फूटला बाजार, सब्जी मंडी, नेहरू बाजार से होते हुए गांधी चौक तक तिरंगा यात्रा का आयोजन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगे वितरित किए। 101 फीट के तिरंगे के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को जागृत किया कि वे घर घर में तिरंगा लगाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मावंडिया ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगे जिससे अमृत महोत्सव आजादी का त्योहार बन जाए। मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के प्रत्येक बूथ पर घर-घर तक तिरंगा पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, जिला मंत्री एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम जिला संयोजक महेंद्र चंदवा, मंडल संगठन प्रभारी अरुणा सियाग,नगर महामंत्री रवि लांबा, दिलीप सैनी ,विजेंद्र हटवाल, नगर उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी ,ताराचंद सैनी, रामनिवास सैनी, नगर मंत्री ललित जोशी, जगदीश गोस्वामी, चंद्र प्रकाश शुक्ला, कैलाश कुमावत ,ख्याली राम कुमावत, ममता शर्मा , सावित्री सैनी , मंजू चौहान, पार्षद बुधराम सैनी ,विजय कुमार सैनी, कुलदीप पुनिया, एससी मोर्चा जिला महामंत्री विजय चावला, उपाध्यक्ष शंभू दयाल नेहरा, अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष असगर पहाड़ियान, नरेंद्र शर्मा, चंद्रकांत, आईटी प्रमुख मनीष सैनी, सौरभ सोनी, सोशल मीडिया प्रमुख सुभाष सैनी,संजय भार्गव, पंकज बावलिया, लीलाधर पुरोहित, अमित पांडेय, सौरभ जोशी, रतन लाल चारणवासिया, रविंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur