Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा झुंझुनू में जीत का इतिहास बनाएगी – सीपी जोशी

,

भाजपा झुंझुनू में जीत का इतिहास बनाएगी – सीपी जोशी

झुंझुनू, स्थानीय बगड़ रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी झुंझुनू विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में विकास के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर घर-घर प्रवास कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को दिलाने का काम करें। जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झुंझुनू में जीत का इतिहास बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर झुंझुनू विधानसभा में भाजपा का कमल खिलाने का मंत्र दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कार्यकर्ताओं से चर्चा कर विधानसभा में जीत के लिए उनकी राय संकलित की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी ने की। इनके अलावा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, ओम प्रकाश बढ़ाना, संतोष अहलावत, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जगदीश खाजपुरिया, भाजपा नेता बबलू चौधरी भी मंच पर रहे। मंच का संचालन जिला महामंत्री सरजीत चौधरी एवं योगेंद्र मिश्रा ने किया धन्यवाद नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने दिया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राम निरंजन पुरोहित, प्यारेलाल ढुकिया, राकेश शर्मा बगड़, सुनील लांबा, राजेंद्र भांभू, पूर्व जिला महामंत्री राजेश बाबल, नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भादरमल स्वामी, कुलोद मंडल अध्यक्ष सतीश खीचड़, बगड़ मंडल अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, सुल्तान मंडल अध्यक्ष बलजीत शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह काली पहाड़ी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल, सुरेंद्र छावश्री, शीशराम राजोरिया, प्रमोद खंडेलिया, महेश जीनगर,पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, विजय कुमार सैनी, बुधराम सैनी, रवि लांबा, विजेंद्र हटवाल, विजय शंकर जोशी, दिलीप सैनी, जगदीश गोस्वामी, रामनिवास सैनी, पार्षद संजय पारीक, अशोक प्रजापत, विनोद जांगिड़, सत्यनारायण हल्कारा, इंद्राज सैनी, नरेश शर्मा बगड़, बाबूलाल सैनी, वीरेंद्र सिंह राठौड़, श्रवण कुमार सैनी के अलावा झुंझुनू विधानसभा के सभी शक्ति केंद्र संयोजक प्रभारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur