Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा एक मुखी होकर लड़ेगी चुनाव – गोरधन वर्मा

भाजपा एक मुखी होकर लड़ेगी चुनाव – गोरधन वर्मा

झुंझुनू, शहर के समद तालाब शक्ति केंद्र की बैठक स्थानीय बगड़ रोड़ स्थित मुनि आश्रम के पास तथा जे पी जानू शक्ति केंद्र की बैठक दो नंबर रोड़ स्थित मोरारका कॉलेज से सामने संपन्न हुई ।दोनों ही बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए धोद् विधायक एव भाजपा के ज़िला संगठन प्रभारी गोरधन वर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि बूथ पार्टी की रीढ़ है।बूथ की विजय ही पार्टी की विजय है। सभी कार्यकर्ता एक मुखी होकर चुनाव लड़ेंगे। बैठकों की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा ने की।प्रवासी प्रभारी राजेश गुर्जर ने बूथ अध्यक्षों को विधानसभा उप चुनाव को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी। इस मौक़े पर विस्तारक ओमप्रकाश शर्मा, कुलदीप सिह शेखावत, नगर महामंत्री रवि लांबा, विजेंद्र हटवाल, नगर उपाध्यक्ष ललित जोशी, रामनिवास सैनी, पार्षद चन्द्र प्रकाश शुक्ला, महेश जिनगर, राजेंद्र ठठेरा, सुशील सिकलीगर, विनोद जांगीड, राकेश सहल, सुभाष जोशी, विकास पुरोहित, अनिल जोशी, मंगल चंद कुमावत, पंकज टेलर, राहुल शर्मा, राजेश चौधरी, कपिल सोनी, बाबूलाल नायक, विनोद चौहान, विजय कुमार, शक्ति सिह शेखावत, मनोज कुमावत, हरिकिशन जांगिड, संजय टेलर, सुमेर कड़वासरा सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur