Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राष्ट्रपति के अभिभाषण को बूथ स्तर तक ले जायेगी भाजपा

,

राष्ट्रपति के अभिभाषण को बूथ स्तर तक ले जायेगी भाजपा

झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मण्डावा विधानसभा क्षेत्र नूँआ ग्रामीण मंडल में भाजपा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण को बूथ स्तर गांव दुराना में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम सिंह राठौड़ ने की। खीचड़ ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 31 जनवरी को संसद के पटल पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर एक ऐतिहासिक अभिभाषण राष्ट्र के नाम संबोधित किया। राष्ट्र निर्माण के इस महायज्ञ में कर्तव्य पथ पर चलते हुए संविधान की शपथ को पूरा करने के उद्देश्य को संकल्पबद्ध करने के लिए भाजपा पार्टी तैयार है। ढूकिया ने कार्यकर्ताओं को बताया कि हमें ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है, जो अतीत के गौरव से जुड़ा हो, जिसमें आधुनिकता का हर स्वर्णिम अध्याय हो, हमें ऐसा भारत बनाना है, जो आत्मनिर्भर हो, जो अपने दायित्व को पूरा करने के लिए भी समर्थ हो। राष्ट्रपति का अभिभाषण आशीष कुमार, रोनक एवं रवि कुमार द्वारा पढ़ा गया। इस अवसर पर शक्ति केन्द्र संयोजक रामवतार लोयल, बूथ अध्यक्ष मान सिंह शेखावत, नंदलाल मीणा, देवी सिंह शेखावत, किशोर सिंह राठौड़, मदन सिंह राठौड़, दलिप सिंह राठौड़, संत कुमार सिंह, धर्मपाल सिंह गर्वा, श्रीराम लोयल, नथुराम गर्वा, महावीर सिंह शेखावत, मुरलीधर शर्मा, मनोज सिंह राठौड, रणपाल सिंह शेखावत, गिरवर सिंह, योवन सिंह, रघुवीर सिंह, हर्षवर्धन सिंह शेखावत, किशोर कुमार सैन, सुरेंद्र सिंह शेखावत, लक्की सिंह राठौड़, सज्जन सिंह, लीलाधर गर्वा, सुरेश कुमार लोयल एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur