Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा कार्यकर्ताओं ने धीरज साहू का पुतला फूक कर किया प्रदर्शन

,

भाजपा कार्यकर्ताओं ने धीरज साहू का पुतला फूक कर किया प्रदर्शन

झुंझुनू, जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के समक्ष भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में भ्रष्टाचारी कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू का पुतला फूंका। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मावंडिया ने कहा कि एक ओर कांग्रेस भ्रष्टाचार, घोटाले, ब्लैकमेलिंग कर काले धन को इकट्ठा कर देश की नीव को खोखला करने मे लगे हुए हैं ,तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार काला धन निकलवा कर देश को मजबूत करने में लगी है।मावंडिया ने कहा कि साहू के पास मिले काले धन को गिनने के लिए जितनी भी मशीनों का उपयोग किया गया सभी मशीन खराब हो गई फिर भी काला धन समाप्त नहीं हुआ है। यह आज तक की सबसे बड़ी रेड है। मावंडिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी काले धन व भ्रष्टाचार की जननी है। इस मौके पर भाजपा नेता निषित बबलू चौधरी, जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बगड़, सुनील लांबा, प्यारेलाल ढुकिया, महेंद्र चंदवा ,नगर मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, बगड़ नगर पालिका अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, कुलोद मंडल अध्यक्ष सतीश खीचड़, वरिष्ठ पार्षद विजय कुमार सैनी ,विजय शंकर जोशी, नगर उपाध्यक्ष ललित जोशी, महेंद्र सोनी ,रामनिवास सैनी ,पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला ,जगदीश गोस्वामी, पार्षद प्रमोद जानू ,दयाराम सैनी, लोकेश अग्रवाल, समैर कड़वासरा ,योगेंद्र कुमावत, सौरभ जोशी ,संदीप गोयल ,अमर सिंह ढाका, नवल स्वामी, लीलाधर पुरोहित ,कैलाश चंद्र कुमावत, नरेश शर्मा बगड़ ,बिंदु सिंह राठौड़ बगड़, महेश जीनगर , सावित्री सैनी, मंजू चौहान ,विनोद चौहान, रविंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्य करता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur