Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / शक्ति केंद्र लूट्टू में भाजपा कार्यशाला का आयोजन

,

शक्ति केंद्र लूट्टू में भाजपा कार्यशाला का आयोजन

बिसाऊ, भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधायक प्रवास कार्यशाला के तीसरे दिन मंडावा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मंडल कोलिण्डा के शक्ति केन्द्र लूट्टू के बालाजी मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में यूपी के विधायक राजीव कुमार सिंह मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता देशराज राहड़ ने की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशीला सीगड़ा, जिला अल्पसंख्यक महामंत्री रुस्तम अली एवं विस्तारक नरेश नागर मंचासीन अतिथि थे। राजीव कुमार सिंह ने एक जुट रहने का संदेष दिया। केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं साथ ही उन्होंने कहा कि सब कार्यकर्ताओं का आज आपका उम्मीदवार कमल का फूल होगा। इस अवसर कार्यक्रम में मंडल मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, व्यापारीगण, वरिष्ठ एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर नेमीचंद कुल्हरी, चिमनाराम, गुलाबचन्द दनेवा, प्रवेश सिहाग, षुभकरण धायल, रामचन्द्र खीचड़, मुकेश दूत, कर्मवीर कस्वां, दिनेश शर्मा, सत्यवीर झांग, बजरंग लाल खीचड़, महिपाल कालेर, सुरेंद्र सिंह तोमर, मुकेश चौपड़ा, रूपेश ष्योराण, महावीर सिंह राहड़, लोकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur