Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / शहीदों के सम्मान में भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

,

शहीदों के सम्मान में भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

पोसाना में होगा तिरंगा यात्रा का समापन

तिरंगा यात्रा का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

उदयपुरवाटी. क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जानकारी के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के तत्वाधान में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयसिंह माठ के नेतृत्व में शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इन्द्रपुरा में शहीद देवी सिंह व कालूराम शहीदों की प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता दीपेंद्र सिंह इन्द्रपुरा के नेतृत्व में पुष्प माला पहना कर सम्मान किया गया। इस तिरंगा यात्रा का समापन उपखंड क्षेत्र के पोसाना गांव में होगा। इस दौरान बलवीर सिंह शेखावत, लक्ष्मण सिंह, रवि स्वामी, सतपाल सेन, जितेंद्र चौधरी, अंकित स्वामी, पंकज शर्मा, सुनील मालावत, सुरेंद्र सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur