Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

झुंझुनूं, हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज भाजपा झुंझुनू शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र गजराज के नेतृत्व में अमर शहीदों के सम्मान में शहीद परमवीर पीरू सिंह स्मारक से कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक तक तिरंगे के साथ बाइक रैली निकाली गई। रैली को भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष एव ज़िला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, शहर महामंत्री रवि लांबा, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय मोरवाल, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, पार्षद एवं जिला संयोजक शोसियल मीडिया चंद्र प्रकाश शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर शहर मंडल उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, ललित जोशी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष खलील सिलावट, युवा मोर्चा शहर महामंत्री कपिल सोनी, अभय लांबा, शहर मंडल उपाध्यक्ष दिनेश रसकरण, जगदीप सोहू, गणेश सोनी, पीयूष सोनी, कैलाश सोनी, ओम सिंह राठौड़, राहुल, सुनील, शंकर एवं अजय नायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur