Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा के कर्नल जेपी जानू शक्तिकेंद्र की बैठक संपन्न

भाजपा के कर्नल जेपी जानू शक्तिकेंद्र की बैठक संपन्न

झुंझुनू, स्थानीय मुनि आश्रम के पास भाजपा नगर मंडल के कर्नल जेपी जानू शक्ति केंद्र की एक बैठक नगर मंडल उपाध्यक्ष ललित जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई,जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में विस्तारक योजना के प्रवासी प्रभारी राजेश गुर्जर ने प्रत्येक बूथ को धरातल पर मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।राजेश गुर्जर ने आगामी विधानसभा उप चुनाव को लेकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु कर्नल जे पी जानू शक्ति केंद्र के सभी बूथ अध्यक्षों एव बूथ प्रभारियों को बूथ पर विभिन्न कार्यों को संपादित करने की ज़िमेदारियाँ भी सौंपी।इस मौक़े पर नगर महामंत्री एव शक्ति केंद्र संयोजक विजेंद्र हटवाल,शक्ति केंद्र प्रभारी संजय भार्गव, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुभाष जोशी,सीए लोकेश अग्रवाल, मण्डल उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, बूथ अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, अनिल शर्मा,सुशील सिकलीगर, नरेश सिकलीगर, रविकान्त बँका, सुरेश कुमार, राजेश चौधरी सहित शक्तिकेंद्र के पदाधिकारी एव कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur