Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मोदी @ 20 पर भा ज पा की प्रबुद्धजन सेमीनार कल

मोदी @ 20 पर भा ज पा की प्रबुद्धजन सेमीनार कल

मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत

झुंझुनूं, जनसेवक के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित मोदी @ 20 के विषय पर भा ज पा द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन सेमीनार का आयोजन आज सुबह 10 बजे रोड़ नम्बर दो पर स्थित गाडिया टाऊन हॉल में किया जाएगा। जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि इस सेमीनार के मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत होंगे जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया करेंगे। कार्यक्रम में समाजसेवी मूलचंद कारगवाल सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लेंगे। कार्यक्रम में पार्टी के जिला,मंडल, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों सहित समाज के प्रबुद्धजन भाग लेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur