Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा पूर्व प्रदेशध्यक्ष चतुर्वेदी का भाजपाइयो ने किया स्वागत

,

भाजपा पूर्व प्रदेशध्यक्ष चतुर्वेदी का भाजपाइयो ने किया स्वागत

मोदी के जन्मदिवस पर झुँझुनू भाजपा युवामोर्चा ने 150 युनिट रक्तदान किया

झुँझुनूँ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में जिलेभर में आयोजित रक्तदान शिविर में झुँझुनू राजकीय भगवान दास खेतान अस्पताल में आए भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का भाजपा राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया व नगर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा के नेतृत्व में माला व पार्टी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। रक्तदान प्रकल्प के झुँझुनू विधानसभा संयोजक भाजपा युवा मोर्चा ज़िला महामंत्री नरेन्द्र सिंह शेखावत एवं भाजपा नगर मंत्री ललित जोशी की अगुवाई में आयोजित रक्तदान शिविर के शुभारम्भ के मौक़े पर बोलते हुए भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि सनातन संस्कृति के संवाहक, आधुनिक भारत के शिल्पकार, राष्ट्रसेवा और जनहित को सर्वोपरि रहने वाले सच्चे कर्मयोगी, देश के यशस्वी प्रधानसेवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के दिग्गज नेता हैं ,जिनका हर पल देश को समर्पित है। क़ोरोना काल में देश भर के अस्पतालों में आइ रक्त की क़मी को पूरा करने में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाने वाला रक्तदान लाखों लोगों को जीवनदान देगा। भाजपा के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़ कर भाग लिया व 150 युवाओं ने रक्तदान किया।इस मौक़े पर ज़िला महामन्त्री योगेन्द्र मिश्रा, सरजीत चौधरी, भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भादरमल स्वामी, डा० हरिसिंह सहारन, विजेंद्र हटवाल, विकास पुरोहित, राजेश बाबल, राकेश सहल, कुलदीप पूनिया, हिमांशु माँजू, नवल स्वामी, अर्जुन महला, पुष्पेंद्र सिंह, अजय सिंह, लक्ष्मण सिंह, विकास, शक्तिमान, जितेंद्र कुमावत, विकास गोदारा, मनदीप, रविंद्र सिंह, राजेन्द्र गवड़िया, अमित, अभिमन्यु, दशरथ सिंह, हरपाल सिंह, कृष्ण महला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur