Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा के हर घर महा संपर्क एवं मिस्ड कॉल अभियान का शुभारंभ

,

भाजपा के हर घर महा संपर्क एवं मिस्ड कॉल अभियान का शुभारंभ

झुंझुनू नगर मंडल में

झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश यात्रा के द्वितीय चरण में हर घर महा संपर्क एवं मिस्ड कॉल अभियान के तहत झुंझुनू नगर मंडल में शहर के बूथ नंबर 54 पर नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में अभियान का शुभारंभ किया गया। बूथ अध्यक्ष बिहारी लाल सैनी की अगुवाई में स्थानीय रानी सती मंदिर परिसर पर बूथ के वासियों को एकत्रित कर मिस्ड कॉल करवाई गई। बूथ 54 के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर जनसंपर्क किया गया व कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के जन आक्रोश पत्रक वितरित किए गए। इस मौके पर नगर महामंत्री दिलीप सैनी, नगर उपाध्यक्ष विकास पुरोहित, नंदलाल सैनी, बंटी सैनी, मनोज सैनी राजकुमार स्वामी, राजकुमार गोस्वामी, रामनिवास सैनी, सचिन अग्रवाल, हरीश शर्मा, शंकर सैनी, जितेंद्र सैनी, भवानी शंकर, मुकेश सैनी, नारसिंह ,रोहिताश सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur