Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा का जन आक्रोश आन्दोलन कल

,

भाजपा का जन आक्रोश आन्दोलन कल

राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था व अन्य मुद्दों को लेकर

झुंझुनूं, राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा बिजली, पानी की कमी, महिला, दलित वर्ग पर हो रहे अत्याचार एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं में हो रही धांधली में राज्य सरकार की संलिप्तता के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी आहावान पर जिला मुख्यालय पर रोड़ नम्बर दो पर स्थित कान्हा मैरीज गार्डन में कल जन आक्रोश आन्दोलन किया जायेगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए पार्टी के जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि जन आक्रोश आन्दोलन में सांसद नरेन्द्र कुमार, जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि सहित भा ज पा के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur