Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा की जन आक्रोश महासभा कल 31 अगस्त को

,

भाजपा की जन आक्रोश महासभा कल 31 अगस्त को

मंडावा, विधानसभा क्षेत्र के अलसीसर में आयोजित होने वाली विशाल जनआक्रोश महासभा की तैयारी हेतु आज भाजपा जिलाध्यक्ष ने अलसीसर के महाराणा प्रताप स्टेडियम एवं स्टेडियम के नजदीक हैली पैड का निरीक्षण किया एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, जिला मंत्री महेंद्र चंदवा, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल खीचड़, मलसीसर मंडल अध्यक्ष सुधीर चौमाल, कोलिण्डा मंडल अध्यक्ष देशराज राहड़, अलसीसर मंडल अध्यक्ष मनोज कालेर, बिसाऊ मंडल अध्यक्ष भवानी शंकर महनसरिया, महामंत्री विलास सैनी, पवन एडवोकेट, अजय कुमार, रतन सिंह शेखावत सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur