Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न

,

प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न

ज़िला परिषद स्थित सांसद कार्यालय में

झुँझुनू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की तैयारी बैठक ज़िला परिषद स्थित सांसद कार्यालय में ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में भा ज पा के प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी व किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवा ने मार्ग सज्जा पर विशेष रूप से पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए । प्रदेश कार्यसमिति मीडिया प्रभारी कमल कान्त शर्मा ने बताया कि बैठक में कार्यसमिति को भव्य बनाने हेतु विभिन्न प्रकार की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई इस दौरान,सांसद नरेन्द्र कुमार खिचड़, बनवारीलाल सैनी, ज़िला महामंत्री सरजीत चौधरी, राजेश दहिया, ज़िला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, राजेन्द्र भाम्भू, सुनील लम्बा, सुशीला सिगड़ा, कैलाश मेघवाल, महेश जिनगर, ललित जोशी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur