Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जन आक्रोश रथ यात्रा को लेकर भा ज पा की बैठक आयोजित

,

जन आक्रोश रथ यात्रा को लेकर भा ज पा की बैठक आयोजित

जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अध्यक्षता में

झुंझुनूं, भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित जन आक्रोश रथ यात्रा अभियान को जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रभावी रूप से संचालित करने हेतु अभियान के विधानसभा संयोजक एवं सह संयोजकों की बैठक अम्बेडकर भवन में पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक जिलाध्यक्ष ने मांवडिया आक्रोश यात्रा के रुट चार्ट पर संयोजक एवं सह संयोजक से विस्तार से चर्चा कर रुट चार्ट को अंतिम रूप दिया गया ‌। बैठक में अभियान के जिला प्रभारी एवं सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने यात्रा के दौरान किए जाने वाले करणीय कार्यों के बारे में जानकारी दी। बैठक में उपस्थित सांसद नरेन्द्र कुमार ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। इस दौरान भा ज पा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमेंद्र चारण, विकास शर्मा, भाजपा नेता विशम्बर पूनिया,जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, राजेश दहिया,भा ज पा नेता कुबेर सिंह शेखावत, उधोग प्रकोष्ठ जिला संयोजक विनोद झाझडिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ, जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ढूकिया, सुनील लाम्बा, जिला मंत्री मंजू सैनी, सुनीता स्वामी, महेंद्र चंदवा ,रिशाल कंवर, पूनम गुर्जर, सूरजगढ़ प्रधान बलवान सिंह, बिमला चौधरी,मंजू चौहान,ऊषा कौशिक, पंचायतराज प्रकोष्ठ जिला संयोजक दलीप स्वामी,भरत बोहरा,पवन शर्मा गुढा, सतपाल मावलिया,अजय भालोठिया, विजयपाल भाटिवाड़, हरी सिंह गोदारा, दलीप सैनी, बुधराम सैनी, ललीत शर्मा,रवी लाम्बा, ख्यालीराम कुमावत,ईंदराज सैनी, अभिलेख धनखड़ संदीप पारिक,उप प्रधान मुकेश सिंह सोशल मीडिया जिला संयोजक सुभाष सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur