Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा के प्रस्तावित किसान आंदोलन को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित

,

भाजपा के प्रस्तावित किसान आंदोलन को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित

झुंझुनू, राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी द्वारा झुंझुनू में प्रस्तावित किसान आंदोलन की तैयारियों की लेकर भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक होटल में जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष मावंडिया ने पदाधिकारियों को आंदोलन एवं जनसभा की अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी।इस संदर्भ में जिलाध्यक्ष ने बताया कि 12 जुलाई को होने वाले किसान आंदोलन में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सी. पी. जोशी मुख्य वक्ता होंगे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, राकेश शर्मा, राजेन्द्र भाम्बू, रामनिरंजन पुरोहित, शेरसिंह निर्वाण, महामंत्री सरजीत चौधरी,जिला मंत्री मंजू सैनी,महावीर ढाका,शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयसिंह माँठ, सोशल मीडिया जिला संयोजक सुभाष सैनी सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur