Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ 28 को झुंझुनूं आयेंगे

,

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ 28 को झुंझुनूं आयेंगे

पूर्व सैनिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे

झुंझुनूं, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ 28 जुलाई को झुंझुनूं आयेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए पार्टी के जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि इसी दिन दोपहर एक बजे गाडिया टाऊन हॉल में आयोजित होने वाले पूर्व सैनिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे जिसकी अध्यक्षता भा ज पा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया करेंगे। सम्मेलन में भा ज पा के प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे। सम्मेलन में वक्तागण सन 2014 के बाद देश में आये युगांतरकारी परिवर्तन सहित अन्य राष्ट्रीय विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। सम्मेलन में सांसद नरेन्द्र खीचड़, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के जिलाध्यक्ष सहित जिलेभर से पूर्व सैनिक भाग लेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur