Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

,

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

बागोरा में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में हुआ संकल्प यात्रा का स्वागत

बीजेपी संकल्प यात्रा पहुंचने से पहले भगवान इंद्रदेव ने वर्षा कर किया स्वागत

तेज बारिश के बावजूद भी हजारों महिला एवं पुरुष डटे रहे जनसभा स्थल पर

पुलिस थाने के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से परिवर्तन संकल्प यात्रा का किया पुष्प वर्षा कर स्वागत

उदयपुरवाटी. विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भाव स्वागत किया। सीमा पर भाजपा नेता विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा येतेंद्र सैनी व पुलिस थाने के पास मंडल अध्यक्ष मदन लाल सैनी तथा भेरू घाट रॉयल सिटी पैलेस में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में हजारों-महिला पुरुषों की मौजूदगी में जनसभा कर भव्य स्वागत किया। जहां जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने उपस्थित जनसमुह से उपर हाथ उठवाकर संकल्प दिलाया कि इस बार कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकना है। भाजपा की सरकार गरीबों की सरकार है, जो घर-घर तक योजनाओं को लागू कर पहुंचाने का कार्य करती है। देश की सरकार हर योजनाओं को जन-जन तक घर-घर पहुँचाने का काम भाजपा की सरकार ने करके दिखाया है। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने कहा कि भानुमति के कुड़में को उखाड़ कर फेंकना है। भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना है। सांसद नरेन्द्र खीचड़ ने परिवर्तन संकल्प यात्रा में आयें जनसमुह का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur