Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा की 20 अप्रेल को प्रस्तावित जन आक्रोश महाघेराव को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

,

भाजपा की 20 अप्रेल को प्रस्तावित जन आक्रोश महाघेराव को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

झुँझुनू, राजस्थान की कांग्रेस सरकार की ग़लत नीतियो के ख़िलाफ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा 20 अप्रेल को प्रस्तावित जन आक्रोश महाघेराव को लेकर स्थानीय सर्किट हाउस में हुई भाजपा की एक प्रेस वार्ता में ज़िले के संगठन प्रभारी के डी बाबर ने कहा कि आज राजस्थान महिला अत्याचार में देश में प्रथम स्थान पर है। क़ानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है।पिछले चार वर्षों में दलितों व पिछड़ो पर अत्याचार चरम सीमा पर है। केंद्र सरकार की योजना जल जीवन मिशन के लिए केंद्र सरकार ने पूरा बजट भेज दिया लेकिन राज्य सरकार आधे घरों में भी कनेक्शन नहीं दे पाई है। कांग्रेस ने ज़िले में 50 वर्षों तक नहर के नाम पर राजनीति कर ज़िले की जनता के साथ धोखा किया है। प्रदेश में एक मध्यवर्ग का जीना दुशवार हो चुका है। झूठ व धोखे के साथ सत्ता में आइ इस कांग्रेस सरकार का अब जाना तय है। ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने कहा कि राजस्थान की जनता से धोखा कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने दलितों, युवाओं, किसानो व कर्मचारियों को कुचलने का कार्य किया है। युवाओं को बेटोज़गारी भत्ता देने की वादा खिलाफ़ी के साथ 17 बार प्रतियोगी परीक्षाओं का पर्चा लीक कर युवाओं की कड़ी मेहनत व उनके भविष्य को अंधकार में धकेलने का कार्य किया है।किसानो के साथ क़र्ज़माफ़ी का लुभावना वादा कर सत्ता में क़ाबिज़ होने वाली कांग्रेस सरकार ने किसानो का क़र्ज़ माफ़ी तो दूर उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर तक कर दिया है। सांसद नरेन्द्र कुमार खिचड़ ने कहा कि हर क्षेत्र में पिछड़ी कांग्रेस सरकार की ग़लत नीतियो के ख़िलाफ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान से 20 अप्रेल गुरुवार को प्रातः 10 बजे स्थानीय स्टेशन रोड़ स्थित पिरु सिंह सर्किल पर जन आक्रोश महाघेराव सभा कर कलेक्ट्रेट के घेराव प्रदर्शन के साथ राज्यपाल के नाम ज़िला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जावेगा जिसमें राज्य की संगठन सह प्रभारी विजया राहटकर , राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत हिस्सा लेंगे।इस महाघेराव में ज़िले के बूथ स्तर तक के प्रत्येक कार्यकर्ता एवं राज्य की कांग्रेस सरकार से पीड़ित आमजन भाग लेंगे।पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, पूर्व प्रधान गिरधारी खिचड़ सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur