Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा का असंगठित श्रमिक सम्मेलन आयोजित

,

भाजपा का असंगठित श्रमिक सम्मेलन आयोजित

समाजिक न्याय पखवाड़े के निमित्त

झुंझुनूं, भा ज पा द्वारा 7 अप्रैल से चलाए जा रहे समाजिक न्याय पखवाड़े के निमित्त शनिवार को असंगठित श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। भा ज पा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किए गए कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद झाझडिया ने की। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष मावंडिया ने प्रधानमंत्री द्वारा देश के 43 करोड़ असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सम्बल बनाने हेतु शुरु की गई ई – श्रम कार्ड योजना से मिलने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत ई -श्रम पोर्टल पर 27.23 करोड़ से अधिक श्रमिक पंजीयन करवा चुके हैं जिसमें 53 .86 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी है। जिला संयोजक विनोद झाझडिया ने बताया कि इस योजना से जुड़ने वाले प्रत्येक श्रमिक को अन्य सभी सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा इसलिए भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि अधिक से अधिक श्रमिक इस योजना से जुड़े। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ढूकिया, जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, झुंझुनूं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बहादुर स्वामी, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के सहसंयोजक भरत बोहरा, श्रीमती सरोज देवी, शहर महामंत्री रवि लाम्बा, उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, नगर मंत्री पार्षद चंद्रप्रकाश शुक्ला , ललित जोशी, जगदीश गोस्वामी, आइटी के मनीष सैनी, सोशियल मीडिया के सुभाष सैनी, कैलाश पंडित सहित बड़ी संख्या में असंगठित मजदूर उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur