Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भारत बन्द पर बीकेपी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

भारत बन्द पर बीकेपी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

झुन्झुनूं, सुप्रीम कोर्ट द्वारा SC/ST आरक्षण में क्रीमीलेयर और उप-वर्गीकरण करने वाले फैसले के खिलाफ बुधवार को जिले में विभिन्न संगठनों ने भारत बन्द के लिए रैली निकाली। इस मौके पर बहुजन क्रान्ति पार्टी (मार्क्सवाद-अम्बेडकरवाद) ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने ज्ञापन में SC/ST आरक्षण में कोटे में कोटा व क्रीमीलेयर और उप-वर्गीकरण बन्द करने सहित कई माँगें की। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष शीशराम सिलोलिया, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हजारी लाल मीणा, पवन आलड़िया, सुभाष मेघवाल, वीरेन्द्र मीणा आदि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur