Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू में जरूरतमंदों को कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न

झुंझुनू में जरूरतमंदों को कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न

स्वर्गीय रमेश चंद्र अग्रवाल की जन्म जयंती पर

झुंझुनू, चूणा चौक विकास समिति झुंझुनू के तत्वाधान में सर्दी के इस मौसम में जरूरतमंदों को सोमवार प्रातः 11 बजे किया गया जिसमें रानी सती रोड स्थित इंदिरा पार्क में जरूरतमंदों को स्वर्गीय रमेश चंद्र अग्रवाल की जन्म जयंती पर श्री जयनारायण मोहन लाल चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर के आर्थिक सौजन्य से एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्थान के माध्यम से दौसौ पचास कंबल का वितरण किया गया। 

इस अवसर पर श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्थान के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान एवं सुनील तुलस्यान ने समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों का दुपट्टा ओढाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर दानदाता परिवार के कैलाश चंद्र अग्रवाल, चुना चौक विकास समिति अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित, मंत्री अशोक तुलस्यान, संरक्षक कालूराम तुलस्यान, उपाध्यक्ष शुभकरण चौपदार, पार्षद संजय पारीक, विजय कुमार सैनी, मुरारी सैनी, विनोद कुमार पुरोहित, सुभाष पुरोहित, उमाशंकर मंहमियां, महेश बसावतिया, गोपी पुरोहित, जितेंद्र शर्मा खाजपुरिया, शंकर जी शुक्ला, नरोत्तम खडोलिया, अशोक मान पुरोहित, पिंटू पुरोहित, दीपक पुरोहित, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान एवं सुनील तुलस्यान सहित अन्यजन उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur