Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News: झुंझुनू पुलिस ने 48 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा

,

Video News: झुंझुनू पुलिस ने 48 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा

पचेरी कलां पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोचा

YouTube video

झुंझुनूं पचेरी कलां थाना पुलिस ने 48 घंटे में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महेंद्र ऊर्फ मिंदर (40) की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण

9 सितंबर को सुबह ग्राम लाम्बी अहीर के सरकारी स्कूल के पास तिबारे में महेंद्र की खून से लथपथ लाश मिली थी। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में हत्या की आशंका जताई थी।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशन में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने सैंकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिरों से जानकारी जुटाई और साइबर सेल की मदद ली

थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने संदिग्धों को ट्रैक कर गिरफ्तार किया। आरोपियों में मंजीत (24), पंकज (23), साहिल (19) और अशोक (37) शामिल हैं।

हत्या का कारण और तरीका

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों की मृतक महेंद्र से पुरानी रंजिश थी। 8 सितंबर की रात आरोपियों ने शराब पिलाने के बहाने महेंद्र को तिबारे में बुलाया और वहां लात-घूंसों व पानी के मटकों से हमला कर दिया। सिर फर्श पर पटकने से महेंद्र की मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।फिलहाल चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur