Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / चुडैला में 17 सितम्बर को रक्तदान शिविर का आयोजन

,

चुडैला में 17 सितम्बर को रक्तदान शिविर का आयोजन

सेवा पखवाड़ा अभियान के लिए मीटिंग का आयोजन

बिसाऊ, मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के गांगियासर में श्री रायमाता मन्दिर प्रांगण में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूम्बर के तहत सांसद नरेन्द्र कुमार खीचड़ की अध्यक्षता में कार्यक्रम तेयारी को लेकर बैठक हुई। सांसद नरेन्द्र कुमार खीचड़ ने आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रुप रेखा बताई उन्होनें बताया कि जे.जे.टी. विश्वविद्यालय चुडेला में 17 सितम्बर 2022 को प्रातः 09ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक रक्तदान शिविर लगाया जाऐगा। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यक्रताओं से रक्तदान शिविर से 500 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य दिया। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा अभियान के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया सह संयोजक एवं जिलामंत्री महेन्द्र चन्दवा विधानसभा प्रभारी बजरंग लाल पूनियां, जिला उपाध्यक्ष सुशीला सीगड़ा, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल खीचड़, कृष्ण कुमार जानू, मण्डल अध्यक्ष मोहन लाल सैनी, देशराज राहड़, भवानी सिंह महनसरिया, विकास ईश्वरवाल, नरेन्द्र सिंह शेखावत, मोहन लाल सैनी, रामावतार लोयल, केदारमल शर्मा, ताराचन्द जाखड़, विलास सैनी, शिवचन्द, नरेश बंका, सुमेर सिंह शेखावत, लादूराम बड़सर, रमेश कुमार, कुलदीप, नरेन्द्र सिंह मोगा, श्यामलाल सैनी, बसन्त चेजारा, जगमेन्द्र धायल, जय सिंह जाखड, सुनिल जांगिड़, विश्वनाथ प्रजापत, जयेश कुमार सैनी, किशोर कुमार, श्याम लाल सैनी, रमेश कुमार इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur