Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / स्वर्गीय राकेश झाझड़िया सोलाना की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित

स्वर्गीय राकेश झाझड़िया सोलाना की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित

झुंझुनू, स्वर्गीय राकेश झाझड़िया सोलाना की द्वितीय पुण्यतिथि पर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोलाना पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लड़ दाताओं द्वारा कुल 131 युनिट ब्लड़ दान किया गया । इस आयोजन में समस्त झाझड़िया परिवार, समस्त ग्रामवासी सोलाना एव मित्रगण उपस्थित हुए। इनमें राजू जाखल, महेन्द्र झाझड़िया भड़ौदा, मोहित सूरा, संजू जाखल, संदीप सोलाना, होशियार सिंह ठेकेदार, रूड़मल सिंह एस.आई, रितुराज डेला, महेन्द्र सिंह सोलाना, महेश कुमार सोलाना, कुरड़ाराम सोलाना, संजीव उदावास उपस्थित हुयें। इस आयोजन में जीवन रक्षा ब्लड़ सेन्टर की टीम द्वारा कुल 131 यूनिट ब्लड लिया गया। समस्त रक्तदाताओं को हेलमेंट वितरित किये गये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur