Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Breaking Live – डॉक्टर खुशाल यादव होंगे झुंझुनू के नए जिला कलेक्टर

Breaking Live – डॉक्टर खुशाल यादव होंगे झुंझुनू के नए जिला कलेक्टर

निवर्तमान जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी का हुआ आयुक्त, उद्यानिकी विभाग में तबादला

झुंझुनू, राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा आज बड़ी संख्या में भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना की सूची जारी की गई। जिसके अंतर्गत निवर्तमान झुंझुनू जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी का स्थानांतरण आयुक्त उद्यानिकी विभाग राजस्थान जयपुर में किया गया है। वही डॉक्टर खुशाल यादव झुंझुनू के नए जिला कलेक्टर होंगे। इनको संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी जयपुर से स्थानांतरण करके झुंझुनू जिला कलेक्टर के पद पर लगाया गया है। निवर्तमान झुंझुनू जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने एक सौम्य, सरल, मिलनसार प्रशासनिक अधिकारी के रूप में झुंझुनू जिले के लोगों पर अपनी अमिट पहचान छोड़ी है। वही लंबे समय बाद झुंझुनू जिले को डॉक्टर खुशहाल यादव के रूप में एक युवा तेजतर्रार आईएएस अधिकारी जिला कलेक्टर के रूप में मिलेगा। नवागंतुक जिला कलेक्टर डॉ खुशाल यादव का शैक्षणिक रिकॉर्ड बेहद ही ब्रिलियंट रहा है। इन्होंने पहले प्रयास में ही भारतीय प्रशासनिक सेवा को टॉपर के रूप में फाइट किया था। डॉक्टर खुशाल यादव ने पीएमटी एंट्रेंस टेस्ट में ऑल इंडिया लेवल पर 7 वी रैंक हासिल की थी। मूल रूप से यह पडोसी राज्य हरियाणा के निवासी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur