Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह ओला 18235 मतों से विजय घोषित

,

कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह ओला 18235 मतों से विजय घोषित

झुंझुनू, लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को सेठ मोतीलाल कॉलेज में संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने बताया कि कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह ओला को 553168 मत मिले। वही उनके निकटवर्ती प्रत्याशी भाजपा के शुभकरण चौधरी को 534933 मत मिले। कांग्रेस के ओला को 18235 मतों से जीत हासिल हुई।

उन्होंने बताया कि बहुजन समाज पार्टी के बंशीधर को 6867, आबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के दुर्गा प्रसाद मीणा को 5497, भीम ट्राइबल कांग्रेस के सत्यनारायण को 1150, बहुजन क्रांति पार्टी (मार्क्सवाद अंबेडकरवाद) के हजारीलाल को 940, निर्दलीय प्रत्याशी अलतीफ को 2050, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी शेखावत राजेंद्र सिंह को 7690 मत मिले। वही नोटा पर 6632 मत प्राप्त हुवे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur