Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बीआरकेजीबी के कार्मिको ने लिया 25 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय

बीआरकेजीबी के कार्मिको ने लिया 25 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय

झुंझुनू, बडौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक यूनियंस के तत्वधान में नई भर्ती एवं पदोन्नति की मांगों एवं बैंक के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में नई भर्ती व पदोन्नति की मांग को लेकर 25 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय निर्णय लिया गया है। यह जानकारी देते हुए बीआरकेजीबी के शम्मी सोनिया ने बताया कि बैंक की सभी यूनियनों ने नई भर्ती व पदोन्नति के लिए बैंक मेनेजमेंट को बार बार ज्ञापन व हड़ताल के बाद भी बैंक द्वारा पिछले 4 साल से एक भी नई भर्ती न निकालने से ग्राहक सुविधा पर भी बुरा असर पड़ रहा है और स्टाफ भी तनाव में काम कर रहा है। इस कारण बैंक की सभी यूनियनों ने ज्वाइंट फॉर्म बनाकर 25 जून से एक साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। 25 जून से बैंक की सभी 875 शाखाएं हड़ताल के दौरान बंद रहेगी।हड़ताल के दौरान ग्राहकों व आमजन को होने वाली परेशानी पर धैर्य बनाए रखने व बैंक के सभी ग्राहकों व आमजन से हड़ताल के दौरान बैंक कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील की है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur