Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बसपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची सूरजगढ़

बसपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची सूरजगढ़

सूरजगढ़[कृष्ण कुमार गाँधी] बहुजन समाज पार्टी द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा का मंगलवार को खेतड़ी से बसपा विधायक पूर्णमल सैनी, पूर्व केबिनेट मंत्री धर्मवीर अशोक व सूरजगढ़ से भावी बसपा प्रत्यासी कर्मवीर यादव के नेतृत्व में सूरजगढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री धर्मवीर अशोक ने कस्बे में यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस व भाजपा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलु है। दोनों पार्टियां सत्ता पाने के लिए चुनावों के दौरान एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर अपना स्वार्थ साध लेते है लेकिन जनता के हक की बात कोई नही करता, उन्होनें कहा कि आने वाले चुनावों में सर्व सर्व समाज के हक के लिए लडऩे वाली बहुजन समाज पार्टी को विजयी बनाएं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur