Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News: झुंझुनू : जानलेवा हमले में हिस्ट्रीशीटर सहित तीन ईनामी गिरफ्तार

,

Video News: झुंझुनू : जानलेवा हमले में हिस्ट्रीशीटर सहित तीन ईनामी गिरफ्तार

बुहाना में जानलेवा हमले के तीन ईनामी आरोपी गिरफ्तार

YouTube video

बुहाना (झुंझुनूं), पुलिस थाना बुहाना क्षेत्र में हुए जानलेवा हमले के प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हिस्ट्रीशीटर सुरेन्द्र सिंह सहित तीन ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रत्येक आरोपी पर ₹5,000 का इनाम घोषित था।

घटना का विवरण

16 जुलाई 2025 की शाम को शार्दूल सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 20 बुहाना पर हथियारों से लैस बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया था।
पीड़ित ऊंटगाड़ी से घर लौट रहा था, जब रास्ते में संग्राम सिंह उर्फ लक्की, रजत सिंह उर्फ चेतन, सुरेन्द्र सिंह और अन्य हमलावरों ने घेर कर धारदार हथियारों से सिर, हाथ-पैर और छाती पर ताबड़तोड़ वार किए।

पीड़ित को गंभीर अवस्था में अचेत छोड़कर हमलावर फरार हो गए।
परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर सघन जांच शुरू की।

गिरफ्तारी अभियान और टीमें

देवेन्द्र सिंह राजावत (कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं) के निर्देशन में
NOPARAM BHAKAR (वृताधिकारी बुहाना) और
उमराव सिंह (थानाधिकारी बुहाना) के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया।

टीमों ने झुंझुनूं और हरियाणा के 10+ इलाकों में दबिश दी — जिनमें नारनौल, गुरुग्राम, सोहना, भिवाड़ी, बिलासपुर आदि शामिल रहे।

गिरफ्तार आरोपी

  1. संग्राम सिंह उर्फ लक्की (21 वर्ष), पुत्र सुरेन्द्र सिंह, वार्ड 21, बुहाना
  2. रजत सिंह उर्फ चेतन (20 वर्ष), पुत्र सतीश सिंह, वार्ड 7, बुहाना
  3. सुरेन्द्र सिंह (40 वर्ष), पुत्र सतीदान सिंह, वार्ड 21, बुहाना – हिस्ट्रीशीटर