Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : ढाकामांडी गांव में रात को ताले तोड़कर की गई थी चोरी

,

Jhunjhunu News : ढाकामांडी गांव में रात को ताले तोड़कर की गई थी चोरी

Buhana police arrest accused in house theft case

बुहाना में बंद मकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनूं जिले के बुहाना थाना क्षेत्र में बंद मकान में ताले तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशन में की गई।


ढाकामांडी गांव में हुई थी नकबजनी

पुलिस के अनुसार 26 फरवरी 2026 को ढाकामांडी गांव निवासी कमला देवी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

उन्होंने बताया कि उनके पति CISF में नौकरी करते हैं और बेटा एयरफोर्स में कार्यरत है।

वह खुद 22 फरवरी को खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए गई हुई थीं। इसी दौरान 25 फरवरी की रात करीब 2:20 बजे अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए।

चोरों ने मुख्य गेट का कुंदा तोड़कर अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए और सोने-चांदी के गहने व नकदी चोरी कर ली।


CCTV फुटेज से मिली अहम जानकारी

घर में लगे CCTV कैमरों के आधार पर घटना का समय और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की।


तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज की जांच की।

साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई।

इस कार्रवाई में विमल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तार आरोपी का विवरण

  • नाम: विमल शर्मा
  • पिता का नाम: कृष्ण कुमार
  • उम्र: 19 वर्ष
  • निवासी: नरात, थाना बुहाना, जिला झुंझुनूं

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में शामिल अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur