Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : 55 कार्टन अवैध शराब जब्त, बोलेरो कैंपर सहित आरोपी गिरफ्तार

,

Jhunjhunu News : 55 कार्टन अवैध शराब जब्त, बोलेरो कैंपर सहित आरोपी गिरफ्तार

Buhana police seize illegal liquor cartons and Bolero camper

झुंझुनूं जिले के बुहाना थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सागवा गांव में कार्रवाई करते हुए 55 कार्टन हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक बोलेरो कैंपर को भी जब्त किया गया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत तथा वृत्ताधिकारी नोपाराम भाकर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

थानाधिकारी बिमला बुडानिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को सूचना मिली थी कि सागवा गांव में एक व्यक्ति अपने घर और वाहन में अवैध शराब का भंडारण कर रखा है।

इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया।

घर और कैंपर वाहन से मिली शराब

तलाशी के दौरान पुलिस को बोलेरो कैंपर वाहन में 35 कार्टन हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब मिली।

इसके अलावा आरोपी के घर के अंदर बने बाथरूम से 20 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

इस प्रकार कुल 55 कार्टन अवैध शराब जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी के पास शराब रखने या भंडारण करने का कोई वैध लाइसेंस अथवा अनुज्ञापत्र नहीं मिला।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने मौके से विजय प्रकाश (50 वर्ष) निवासी ग्राम सागवा, थाना बुहाना को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन क्षेत्रों में की जानी थी।

अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान

झुंझुनूं पुलिस जिलेभर में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चला रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur