Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बुहाना के बूथ न 138 पर मधुमक्खियों ने किया हमला

,

बुहाना के बूथ न 138 पर मधुमक्खियों ने किया हमला

एक बारगी बना अफरा तफरी का माहौल

बुहाना के राजकीय विद्यालय के बूथ न 138 पर मधुमक्खियों ने अचानक से हमला बोल दिया जिसके चलते हमले में महिला व पुरुष व एक बच्चा घायल हो गया। घायलों को बुहाना के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। मतदान के लिए आये हुए लोगो में मधुमक्खियों के हमले से अफरा तफरी मच गयी। लोग बूथ छोड़कर भागते नजर आये। मधुमक्खियों के हमले के बाद बूथकर्मी भी अपनी जान बचाकर भागते नजर आये और कुछ देर में बुध पूर्ण रूप से खाली हो गया। लोगो ने बताया कि बूथ पर किसी प्रकार की चिकित्सा व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं हुई जिससे वोट डालने आ रहे लोग भी रुक गए और कुछ तो आये हुए लोग भी वापस चले गए। हलाकि आधे घंटे बाद पुनः मतदान शुरू हो गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur