Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बुहाना में बाबा ऊमद सिंह के दरबार में कल चढ़ाये जायेंगे मुख्यमंत्री को भेट किये गए चांदी के छत्र

बुहाना में बाबा ऊमद सिंह के दरबार में कल चढ़ाये जायेंगे मुख्यमंत्री को भेट किये गए चांदी के छत्र

बुहाना [सुरेंद्र डैला ] 23 सितंबर को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की गौरव यात्रा के दौरान बुहाना आगमन पर आम सभा में चांदी के छत्र उनको सप्रेम भेंट किये गए थे। पंचायत समिति उप प्रधान राजपाल सिंह तवर ने बताया कि मुख्यमंत्री के गरीबों की हित के लिए अच्छे काम करने पर बुहाना वासियों ने गौरव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री को चांदी के छत्तर भेंट किए थे। मुख्यमंत्री ने वह छत्र यहां पर लोक देवता बाबा ऊमदसिंह के दरबार में भेंट करने को कहा। उनके कहने के अनुसार बाबा ऊमदसिंह सेवा समिति को आज पंचायत समिति सभागार में भेंट किए। बाबा ऊमद सिह सेवा समिति द्वारा बाबा के दरबार में यह चांदी के छत्र कल शनिवार को चढ़ाये जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur