बुहाना उपखंड मुख्यालय पर बंदरों के आतंक से आमजन परेशान हो रहे हैं, हालात यह है कि बंदरों के आतंक से ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है उसके बावजूद भी प्रशासन की ओर आवारा बंदरों को पकडऩे के लिए कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। बंदरों द्वारा घर में घुसकर खाद्य सामग्री को खुर्द-बुर्द कर देते हैं समान की तोडफ़ोड़ कर देते हैं, इस आतंक के कारण ग्रामीणों को मजबूरन होकर घरों को जालियों में पैक करना पड़ रहा है। जिससे बंदरों का आतंक घर के अंदर ना हो सके घर के अंदर बच्चे या औरत समान, खाद्य सामग्री सुरक्षित रह सके। बंदरों के आतंक के चलते लोगों को मकानों की छत पर व बच्चों को बाहर खेलने में भी दिक्कत हो रही है, लोगों को बाजार जाने पर भी बंदरों का डर बना रहता है, बंदरों के आतंक से परेशान लोगों ने जनप्रतिनिधियों को भी अपनी व्यथा बता चुके हैं लेकिन कुछ नहीं किया गया। कस्बे के देवरा मंदिर के पास बंदरों का असंख्य झुंड रहता है, यह बंदरों का झुंड पूरे कस्बे में घूमता रहता है, बंदरों के झुंड द्वारा पढऩे जाने-वाले बच्चों पर भी हमला कर देते हैं और घर में रखी खाद्य सामग्री पर भी धावा बोल देते हैं।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बुहाना में बंदरों के आतंक से आमजन परेशान
बुहाना में बंदरों के आतंक से आमजन परेशान



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।