Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बुहाना में भाजपा युवा मोर्चा ने शहीदों का सम्मान कर पराक्रम दिवस मनाया

बुहाना में भाजपा युवा मोर्चा ने शहीदों का सम्मान कर पराक्रम दिवस मनाया

बुहाना [सुरेंद्र डैला ] भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूद नियंत्रण रेखा पर 2 साल पहले आधी रात को भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ किया गया सर्जिकल हमले को भाजयुमो ने शनिवार को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। शनिवार को 11 बजे सर्जिकल स्ट्राइक के दो वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बुहाना पंचायत समिति में शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित किये । इस दौरान पूर्व सैनिकों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। सैनिकों ने उपखंड में कैंटीन खुलवाने की मांग भी उठाई। युवा मोर्चा अध्यक्ष सतीश गजराज ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कैंटीन खोल दिया जाएगा। इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान कविता यादव उप प्रधान राजपाल सिंह तोमर, महिंदर नंदलाल, सुरेंद्र सिंह तवर, बलवीर, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur