Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बुहाना में राजस्थान सियाराम संघ के चुनाव संपन्न

बुहाना में राजस्थान सियाराम संघ के चुनाव संपन्न

बुहाना[सुरेंद्र डैला ] उपखंड में रविवार को अमीचंद आई टी आई बुहाना में राजस्थान सियाराम संघ की ओर से कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। कार्यकारिणी के चुनवों में सुरेंद्र कुमार यादव व सुमित्रा सिंह निर्वाचन अधिकारी रहे। जिसमें अध्यक्ष व ब्लॉक मंत्री का चुनाव किया गया। सदस्यों की सर्व सहमति से संपन्न चुनावों में सुदेश कुमार यादव को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। नरेश सिंह तवर को लगातार छठी बार ब्लॉक मंत्री पद के लिए चुना गया। रामेश्वर डांगी एवं निर्वाचन अधिकारियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। इस मौके पर सूरत सिंह, सुशील कुमार, महेश कुमार, प्रेम सिंह, इंद्रपाल सिंह, नत्थू सिंह, सत्यपाल यादव, सुंदरलाल आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur