Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सी पी जोशी कल झुंझुनू प्रवास पर, ज़िला भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक में लेंगे भाग

सी पी जोशी कल झुंझुनू प्रवास पर, ज़िला भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक में लेंगे भाग

झुंझुनू, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी आज मंगलवार को झुझुनू प्रवास पर रहेंगे। ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित ज़िला संगठन पदाधिकारियों की बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे। जानकारी देते हुए भाजपा ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी आज मंगलवार को प्रातः 11 बजे स्थानीय बगड़ रोड़ स्थित भाजपा ज़िला कार्यालय में ज़िले के संगठन पदाधिकारियों की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।बैठक में प्रदेश महामंत्री एव संभाग सह प्रभारी ओम प्रकाश बढ़ाना,श्रवण सिह बगड़ी, संतोष अहलावत, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, ज़िला प्रमुख,प्रधान, पूर्व प्रधान, उपप्रधान, चेयरमैन, पूर्व ज़िलाध्यक्ष, ज़िला पदाधिकारी,मण्डल अध्यक्ष, ज़िला परिषद सदस्य भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी झुझुनू विधानसभा की बैठक लेंगे जिसमें विधानसभा के मण्डल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्तिकेंद्र प्रभारी व विधानसभा के जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur