Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 1 2 फरवरी यमुना जल रैली की तैयारी में किया प्रचार अभियान

1 2 फरवरी यमुना जल रैली की तैयारी में किया प्रचार अभियान

सिंघाना, यमुना जल समझौता लागू करने,यमुना नहर के लिए बनी 31000 करोङ रुपए की डी पी आर की मंजूरी देने व राजस्थान तथा हरियाणा सरकार के बीच एम ओ यू करवाने की मांग को लेकर यमुना जल महासंघर्ष समिति की तरफ से 12 फरवरी की यमुना जल रैली की तैयारी में आज अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि व सिंघाना प्रखंड अध्यक्ष कामरेड मनफूल सिंह ने ग्राम ठिंचौली,आर्यनगर, राजपुरा,घरङाना कलां,सिलारपुरी,रायपुर जाटान व घरङाना खुर्द में नुक्कङ सभाओं को संबोधित करते हुए झुंझुंनू रैली में भागीदारी के लिए बढ चढ कर भाग लेने का आव्हान किया । आम जनता में 12 फरवरी को लेकर जबरदस्त उत्साह है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur