Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को अपराध की जानकारी का करवाना होगा प्रकाशन व प्रसारण

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को अपराध की जानकारी का करवाना होगा प्रकाशन व प्रसारण

लोकसभा आम चुनाव 2024

झुंझुनूं, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर झुंझुनूं संसदीय क्षेत्र में चुनाव में भाग ले रहे आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े उम्मीदवारों को फॉर्म सी-1 व सी-2 में तीन बार विज्ञापन देकर जानकारी साझा करनी जरूरी है। जिला निर्वाचन अधिकारियों चिन्मयी गोपाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने अभ्यर्थियों के आपराधिक रिकॉर्ड यदि कोई हो तो उन्हें प्रसारित करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये हैं। राजनैतिक दलों तथा अभ्यर्थियों के आपराधिक मामलों के प्रचार-प्रसार के लिये उन्हें फॉर्म सी-1 व सी-2 के द्वारा स्थानीय समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल्स में प्रसारित करवाना होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव हेतु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों को सी-1 एवं सी-2 प्रारूप में तृतीय प्रकाशन 8 अप्रैल से 17 अप्रैल 2024 के मध्य प्रकाशित/प्रसारित करवाना होगा।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur