Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / फूलचंद जालान के योगदान को भूल नहीं सकते – इंजी. ढूकिया

फूलचंद जालान के योगदान को भूल नहीं सकते – इंजी. ढूकिया

स्व. फूलचंद जालान की पुण्यतिथि मनाई

झुन्झुनूं, नूंआ गांव के जालान गेस्ट हाऊस में स्व. फूलचंद जालान की पुण्यतिथि जिला उपाध्यक्ष भाजपा इंजी. प्यारेलाल ढूकिया के मुख्य आतिथ्य में मनाई गई। इस मौके पर इंजी. ढूकिया ने बताया कि स्व. जालान आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके द्वारा गांव में किये गये कार्य पानी की टंकी, अस्पताल भवन, स्कूल भवन, मंदिर निर्माण आदि को भुलाया नहीं जा सकता है। ढूकिया ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से भावी पीढ़ी व अन्य लोगों को प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुज जालान ने की। मंच पर मकसूद अली, बन्ने सिंह, हनुमान सिंह, परमेश्वर भार्गव, मुबारक खां आदि मंचासीन अतिथियों ने भी स्व. जालान के योगदान की सराहना की। समारोह में एससी मोर्चे का मण्डल अध्यक्ष जयसिंह किलानिया, करण सिंह, शंकर पंवार, असलम, फरियाद खान, राजू भार्गव, विनोद आदि जालान परिवार के सदस्य उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण शर्मा ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur