Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पशुपालन विभाग में पदनाम परिवर्तन के अनुमोदन पर मनाई खुशियां

पशुपालन विभाग में पदनाम परिवर्तन के अनुमोदन पर मनाई खुशियां

झुंझुनू, 28.12.2024 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में राजस्थान पशुपालन विभाग में अधीनस्थ सेवा नियम 1977 में संशोधन करते हुए अधीनस्थ सेवा में कार्यरत कर्मचारियों के पदनाम के परिवर्तन पर मोहर लगाई । पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ झुंझुनू के जिला अध्यक्ष गुमान सिंह देशवाल ने बताया कि पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ की लंबे समय से पदनाम परिवर्तन की मांग थी जिसके लिए संघ कई वर्षों से प्रयासरत था कैबिनेट बैठक के अनुमोदन के पश्चात पशुधन सहायक- पशुधन निरीक्षक, पशु चिकित्सा सहायक -पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक सूचना अधिकारी- वरिष्ठ पशुधन प्रसार अधिकारी कहलायेंगे ।इसके अलावा संवर्ग में पदोन्नति के लिए तीसरा नवीन पद मुख्य पशुधन प्रसार अधिकारी का भी सृजन किया गया उक्त अनुमोदन पर कर्मचारियों के मनोबल व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी कर्मचारी के कार्य कुशलता में भी अभिवृद्धि होगी। संघ में पदाधिकारियो ने एकत्रित होकर पदनाम परिवर्तन के अनुमोदन पर खुशियां व्यक्त की एवं माला पहनकर पदाधिकारियो का स्वागत किया तथा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, पशुपालन राज्य मंत्री जवाहर सिंह मैडम ,प्रदेश अध्यक्ष अजय सैनी एवं प्रदेश महामंत्री अर्जुन शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रदेश सयुक्त मंत्री अनिल बाडेटिया,जिला मंत्री बजरंग प्रसाद, कार्यकारी जिला अध्यक्ष सतीश यादव ,कोषाध्यक्ष शेखर पूनिया, ,कमल मान, राजीव महिला एवं अन्य कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur